कक्षा – चौथी पाठ -7 ( लड़कियाँ किसी से कम नहीं )

पैरागान कान्वेंट स्कूल
कक्षा – चौथी
पाठ -7 ( लड़कियाँ किसी से कम नहीं )
1.कठिन शब्द पृष्ठ क्रमांक 62 से स्वयं करें।
2. शब्दार्थ पृष्ठ क्रमांक 61 से स्वयं करें।
3. निम्नलिखित शब्दों से वाक्य स्वयं बनाएं।
१ उत्सुक:-
२ अचंभित:-
३ विज्ञापन:-
४ पश्चाताप:-
५ गर्व:
निम्नलिखित लघुउत्तरीय प्रश्नो के उत्तर लिखें
१ प्रश्न – वनिता कितने साल की लड़की थी ?
उत्तर – वनिता सात – आठ साल की लड़की थी।
२ प्रश्न – वनिता के घर दूसरी मेड के लिए क्या किया गया ?
उत्तर – वनिता के घर दूसरी मेड के लिए विज्ञापन दिया गया।
३ प्रश्न – दूसरी मेड का क्या नाम था और वह क्या काम करती थी ?
उत्तर – दूसरी मेड का नाम श्यामा था और वह घर का सारा काम करती थी।
४ प्रश्न – मेड के लड़के का क्या नाम था ?
उत्तर – मेड के लड़के का नाम संजू था।
५ प्रश्न – वनिता ने राधिका से एक दिन क्या पूछा ?
उत्तर – वनिता ने राधिका से पूछा कि वह प्रतिदिन अपनी माँ के साथ काम में हाथ बंटाने उनके घर आती है तो वह स्कूल कब जाती है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न – श्यामा बाई बेटी को क्यों नहीं पढ़ाती थी ?
उत्तर श्यामा बाई अपनी बेटी को नहीं पढ़ाती थी क्योंकि उसका मानना था कि लड़कियों को बड़े होकर घर ही तो संभालना होता है और घर के सारे काम लड़कियाँ ही तो करती हैं फिर वे स्कूल जाकर क्या करेंगी।
प्रश्न – हमारे क्षेत्र में लड़कियों ने किन किन क्षेत्रों में नाम कमाया है उदाहरण सहित लिखिए?
उत्तर -हमारे देश में लड़कियों ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है जैसे कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में जाकर भारत का माथा गर्व से ऊंचा किया है। उड़नपरी पी टी उषा , टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल , कुश्ती पहलवान साक्षी मालिक आदि महिलाओं ने आपने अपने क्षेत्र में नाम कमाया है।