UNIT -2 examination will commence from December 03 , 2025.PTM will be on December 20 , 2025.Winter Break will commence from December 25, 2025 to January 06,2026. ( both days inclusive)

कक्षा सात पाठ -८ ( शाम एक किसान )

पैरागान कान्वेंट स्कूल

कक्षा सात

पाठ -८ ( शाम एक किसान )

शब्दार्थ

1.साफा – पगड़ी

2.दहकना – लाल गर्म लपटों के साथ जलना

3.पलाश – टेसू

4.सिमटना – इकट्ठा होना

5.औंधी – उलट  गई

पठित अवबोधन

संकेत-1 आकाश का ………………………………………………………………………………….   गल्ले सा

1.प्रश्न – कवि और कविता का नाम लिखो ?

उत्तर – कविता का नाम”  शाम एक किसान ” और कवी का नाम  सर्वेश्वरदयाल सक्सेना है।

2.प्रश्न – कवि ने किस ऋतु और किस समय का वर्णन किया है ?

उत्तर – कवि ने  सर्दियों की एक शाम का वर्णन किया है।

3.प्रश्न –  कवि  ने शाम  के समय का वर्णन किस प्रकार किया है ?

उत्तर – कवि  ने प्रकृति को मनुष्य के समान प्रयोग करते हुए सुंदर चित्रण किया है।

4.प्रश्न – कवि  ने पहाड़ नदी और अन्धकार को किस प्रकार दर्शाया है ?

उत्तर – कविता में पहाड़ को इंसान , नदी को चादर ,और अन्धकार को पेड़ों के झुण्ड के समान दर्शाया है।

संकेत-2 अचानक बोला…………………………………………………………………………   छा  गया।

1.प्रश्न – शाम के सुनसान वातावरण में अचानक किसके बोलने की आवाज सुनाई दी ?

उत्तर – शाम के सुनसान वातावरण में अचानक मोर के बोलने की आवाज सुनाई दी।

2.प्रश्न – मोर ने अचानक किसे आवाज देकर पूछा ?

उत्तर – मोर ने अचानक शाम के सुंदर दृश्य को आवाज देकर पूछा।

3.प्रश्न -अचानक दृश्य में क्या परिवर्तन आया ?

उत्तर – शाम होते ही पर्वतीय क्षेत्र का दृश्य अचानक बदल गया।  सूरज डूब गया।  आग बुझ गई और चारों और अँधेरा  छा  गया।

प्रश्न / उत्तर

प्रश्न-1 कविता में किसान ने किसका साफ़ा बाँधा हुआ है?

उत्तर – कविता में किसान ने आकाश का साफ़ा बाँधा हुआ है।

प्रश्न-2 कविता में सूरज किस भाँति दिख रहा है?

उत्तर –  कविता में सूरज चिलम पर सुलगती आग की भाँति दिख रहा है।

प्रश्न-3 पहाड़ के नीचे बहती हुई नदी कैसी प्रतीत होती है?

उत्तर –  पहाड़ के नीचे बहती हुई नदी घुटनों पर रखी चादर सी प्रतीत होती है।

प्रश्न-4 झुँड में बैठी भेड़ों जैसा क्या प्रतीत हो रहा है?

उत्तर – पूर्व क्षितज पर घना होता अँधकार – झुँड में बैठी भेड़ों जैसा प्रतीत हो रहा है।

प्रश्न-5 कविता में दर्शाए गए प्राकृतिक दृश्य में पहाड़ कैसा दिखाई दे रहा है?

उत्तर –  कविता में दर्शाए गए प्राकृतिक दृश्य में पहाड़ बैठे हुए एक किसान की तरह दिखाई दे रहा है।

प्रश्न–6पलाश के जंगल को अँगीठी क्यों कहा गया है?

उत्तर – पलाश के जंगल को अँगीठी इसलिए कहा गया है क्योंकि पलाश के पेड़ों पर खिले लाल – लाल फूल जलती अँगीठी के समान प्रतीत होते हैं।

 

प्रश्न-7 कवि ने आकाश की तुलना सांफे से क्यों की है?

उत्तर – सांफा सिर पर बाँधा जाता है और आकाश पहाड़ के सिर पर प्रतीत होता है इसलिए कवि ने आकाश की तुलना सांफे से की है।

प्रश्न–8 इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर –  इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें नीला, हरा, पीला, सुनहरा, सफ़ेद, लाल, काला आदि रंगो प्रयोग करना होगा।

 

Paragon Convent